Oppo Reno 8 Pro 5G को हाल में BIS पर स्पॉट किया गया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं यह भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। आज Oppo Reno 8 Series को चीन में लॉन्च किया जा रहा है।
Oppo Reno 8 Series को आज यानी 23 मई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि इस सीरीज के तहत 3 डिवाइस आएंगे। इसमें Oppo Reno 8, Oppo Reno 8 Pro 5G और Oppo Reno 8 Pro+ 5G शामिल हैं। अभी तक कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि ओप्पो की इस अपकमिंग 5G सीरीज को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, Oppo Reno 8 Pro 5G को BIS अप्रूवल मिल चुका है। इससे उम्मीद की जा रही है कि स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। आइये, डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं।
Oppo Reno 8 Pro 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च
Tipster Mukul Sharma ने बताया है कि Oppo Reno 8 Pro 5G ने India BIS सर्टिफिकेशन अथॉरिटी के अप्रूल प्रोसेस को पूरा कर लिया है। इसका मतलब है कि अब इसे भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, BIS लिस्टिंग में स्मार्टफोन की खासियत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है।
स्मार्टफोन में मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन
Oppo Reno 8 फोन में 6.55 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट120Hz हो सकता है। डिवाइस में कंपनी MediaTek Dimensity प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का तीसरा सेंसर दिया जा सकता है। Oppo Reno8 Pro 5G और OPPO Reno8 Pro+ 5G की बात करें तो इन दोनों स्मार्टफोन्स में मेटल फ्रैम के साथ बेहतर कैमरा सेटअप मिल सकता है। आज चीन में लॉन्च होने के बाद इस सीरीज (Oppo Reno 8 >Oppo Reno 8 Pro 5G भारत में जल्द होगा लॉन्चा चल जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी आगे आने वाले समय में भारत में इसकी लॉन्चिंग की घोषणा कर सकती है।
बता दें कि अभी कुछ समय पहले Oppo ने भारतीय बाजार में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिसमें Oppo K10 और Oppo F21 Series शामिल है। अब ग्राहक बेसब्री से Oppo Reno 8 Series का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही इस सीरीज के फोन्स भी बाजार में एंट्री ले लेंगे।
>स्मार्टफोन में मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन